बाकरा गांव में सांसद कोटे से करीब 30 साल पहले बनवाई गई पानी की टंकी जर्जर हो चुकी है। डेढ़ साल पहले टंकी की छत टूटकर गिर गई थी। ग्रामीणों ने कई बार जलदाय विभाग को इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर टंकी की छत पर तिरपाल लगवाया, जो अब फट गया है। इससे पानी में कचरा गिर रहा है, जिससे ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जलदाय विभाग ने नई टंकी बनाने का प्रस्ताव भेजा है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सरपंच राजेंद्र चाहर ने कहा कि टंकी निर्माण जलदाय विभाग द्वारा करवाया गया था, जो अब पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है।