शनिवार को बाड़मेर के आलोक आश्रम में श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक तनसिंह की 101वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। वक्ताओं ने तनसिंह के जीवन, आदर्शों और संघ की समाज में भूमिका पर प्रकाश डालते हुए लोगों को संघ से जुड़ने का आह्वान किया।
समारोह में क्षत्रिय युवक संघ प्रमुख लक्ष्मण सिंह बेन्याकाबास, वरिष्ठ स्वयंसेवक महावीर सिंह सरवड़ी, अजीत सिंह धोलेरा सहित सीकर और शेखावाटी के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमूह ने तनसिंह के विचारों को आत्मसात करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने पर बल दिया।