सीकर में बाबा खाटूश्याम का वार्षिक फाल्गुन मेला आज से शुरू हो गया है। आज शाम 5 बजे से श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। 11 मार्च तक चलने वाले इस मेले में देशभर से लाखों भक्तों के आने की उम्मीद है।
मंदिर को इस बार वैष्णो देवी और शीश के दानी थीम पर सजाया गया है, जहां सिंह द्वार पर श्रीकृष्ण को बर्बरीक को वरदान देते हुए दिखाया गया है। दर्शन के लिए 14 लाइनों की व्यवस्था की गई है, जिससे भक्तों को करीब 5 घंटे का समय लग सकता है। दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए अलग लाइन बनाई गई है, वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नए मार्ग और 16 आपातकालीन गेट तैयार किए गए हैं।