कूदन स्थित बाबा जयराम दास आश्रम में उनकी बरसी पर भक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर साधु-संतों ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की और संतों का आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम में महंत प्रकाश दास, महंत विक्रम नाथ पालवास, महंत शांतिनाथ सनवाली सहित अन्य संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला।