बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर अंबेडकर सर्किल पर श्रद्धांजलि…

बानूड़ा गांव में पुष्पांजलि कार्यक्रम, युवाओं ने किए बाबा साहेब के नारे

बानूड़ा गांव के अंबेडकर सर्किल पर आज संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा नेता प्रतीक बानूड़ा ने बताया कि इस मौके पर बाबा साहेब के चरणों में पुष्प अर्पित कर उनकी विचारधारा को याद किया गया। श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने बाबा साहेब के नारे लगाते हुए उनकी शिक्षाओं पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में नाथूराम महरिया, किशोर सिंह, हरिप्रसाद शर्मा समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने बाबा साहेब के योगदान को स्मरण कर सामाजिक समानता और न्याय के उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ाने की बात कही।

abtakNewsSikar