झुंझुनूं जिले की बालक और बालिका वर्ग की सब जूनियर और कैडेट जूडो टीमों का चयन किया गया है। स्वर्ण जयंती स्टेडियम में आयोजित ट्रायल के दौरान बालक वर्ग में 45 और बालिका वर्ग में 25 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन टीमों का चयन 28 से 30 दिसंबर तक सरदारशहर (चूरू) में आयोजित राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
कोच आजाद सिंह ने बताया कि सब जूनियर बालक वर्ग में अंडर-30 किलो में गौतम, 35 किलो में नवदीप, 40 किलो में लक्ष्य, 45 किलो में अंकित, 50 किलो में योगेश, 55 किलो में दिव्यांशु और 66 किलो में मनमोहन को चुना गया। बालिका वर्ग में अंडर-32 किलो में प्रिंसी, 36 किलो में किरण, 40 किलो में पूजा, 44 किलो में दृष्टि और 48 किलो में लावण्या का चयन हुआ। वहीं, कैडेट बालक वर्ग में अंडर-50 किलो में राहुल, 55 किलो में अनुज, 60 किलो में कार्तिक, 81 किलो में राहुल और 90 किलो में अनुज का चयन किया गया। बालिका वर्ग में 40 किलो में निशा, 44 किलो में प्रीति, 48 किलो में सुहाना, 52 किलो में रीना और 57 किलो में हिमांशी का चयन हुआ। ट्रायल के निर्णायक कमल सिंह थे।