बालाजी धाम में राम दरबार और शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा…

कलशयात्रा और संकीर्तन के साथ हुआ भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

शहर के बड़े तालाब स्थित बालाजी धाम में राम दरबार और शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रीदक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी जगदीश प्रसाद शुक्ला और हरिप्रसाद जाजोदिया के मार्गदर्शन में यह भव्य समारोह हुआ, जिसमें कलशयात्रा, नगर भ्रमण, संकीर्तन, हवन पूजन और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पं. चंद्रकांत मिश्र, पं. महेश शर्मा, पं. सुधीर और पं. अनंत मिश्रा ने अनुष्ठान कराया। महंत जगदीश शुक्ला ने श्री श्याम बाबा भजन समिति के संयोजक रामगोपाल गोपी का स्वागत किया, जिन्होंने भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सुभाष यादव, पिहू, दिलीप शर्मा, गोकुल जांगिड़ और राजेन्द्र शर्मा जैसे प्रमुख श्रद्धालु भी मौजूद रहे।

abtakhindi news