ग्राम पंचायत बगड़वा के राधाकिशनपुरा स्थित बालाजी मंदिर में मंगलवार दोपहर बदमाश दानपेटी चुराकर फरार हो गए। चोरी का पता शाम को श्रद्धालुओं को लगा, जब वे दर्शन करने पहुंचे। सूचना मिलने पर पीपलू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
प्रत्यक्षदर्शी मनराज देवी ने बताया कि दो संदिग्ध व्यक्ति मंदिर के आसपास देखे गए थे, लेकिन राशन वितरण की भीड़ के कारण किसी ने उन पर ध्यान नहीं दिया। श्रद्धालुओं के अनुसार, दानपेटी में करीब 19 महीने की जमा राशि थी, जो लगभग 50 हजार रुपये होने का अनुमान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।