बालोतरा में चोर गिरफ्तार, घर से लाखों के जेवरात चोरी…

10 महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर चुराया गया सामान बरामद

बालोतरा पुलिस ने घर से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को करीब 10 महीने की मेहनत के बाद सफलता मिली। आरोपी के पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 12 फरवरी 2024 को मेहमूद ने रिपोर्ट दी थी कि 11 फरवरी की रात को चोरों ने उसके घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान चुरा लिया था। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय पूछताछ के आधार पर आरोपी आसिफ अली उर्फ जगू को डिटेन किया। आरोपी ने चोरी की वारदात को कबूल किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

abtakNewsSikar