बालोतरा में बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक की मौत, तीन घायल…

सिवाना थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना, घायल मजदूरों को अस्पताल भेजा गया

बालोतरा जिले के सिवाना थाने के पादरू-पाऊं रोड पर गुरुवार रात को एक बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान गुजरात निवासी भोमाजी (30) के रूप में हुई है, जो ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर मृत हो गया। घायल व्यक्तियों में पर्वत, अचू और अचला शामिल हैं, जिन्हें पादरू अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बालोतरा रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को जेसीबी की मदद से सड़क से हटवाया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

abtakNewsSikar