आज बाल दिवस पर कांग्रेस जनों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला के नेतृत्व में नेहरू पार्क स्थित प्रतिमा पर माला पहनाकर पुष्पांजलि अर्पित की इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने चाचा नेहरू की जयंती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने आजादी के आंदोलन में अहम भूमिका निभाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में आधुनिक भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई, मजबूत विदेश नीति की नींव रखी और उन्होंने कहा कि नेहरू जी सामाजिक समरसता, सोहार्द के लिए हमेशा याद किए जाएंगे जिलाध्यक्ष महोदया ने इस दौरान बच्चों से संवाद किया इस दौरान नन्हे – मुन्ने बच्चों को टोफी एवं बिस्किट वितरित किए।
इस दौरान धोद कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश दानोदिया सीकर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सैनी,जिला उपाध्यक्ष मुस्ताक तंवर,अब्दुल रजाक, महासचिव अल्ताफ रंगरेज,विनोद जांगिड़,बर्मन सियाग,एड शब्बीर कमाल,सेवा दल के रविकांत तिवाड़ी,ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेश सैनी,पेंशनर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भीमाराम चौधरी,सेवादल के युवा अध्यक्ष संदीप ओला,पार्षद इंदर सिंह,दिनेश सैनी,प्रेम सैनी,मुकेश सिंमार, कर्षण जाखड़, मोहम्मद आसिफ, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र गठाला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।