जैन श्वेतांबर तेरापंथी बाल विहार स्कूल के विद्यार्थियों ने आईडीबीआई बैंक का भ्रमण किया। कक्षा 9 से 12वीं तक के 50 विद्यार्थियों ने बैंक की कार्य प्रणाली, सेवाएं और रोजगार के अवसरों की जानकारी ली। प्रधानाचार्य प्रेमसिंह राठौड़ ने बताया कि शाखा प्रबंधक जसविंदर सिंह और सेवा परिचालन प्रबंधक अश्विन शर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने बैंक की कार्य प्रणाली समझी। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को जीरो बैलेंस खाता खुलवाया गया और उन्हें बचत करने के लिए प्रेरित किया गया। ऑनलाइन लेन-देन व सावधानियों के बारे में भी बताया गया।