बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण विरोधी प्रदर्शन किया…

काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों ने सरकार से मांग की

बिजली कर्मचारियों ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया। एईएन ऑफिस के बाहर एकत्रित हुए कर्मचारियों ने ठेका प्रथा बंद करने, निजीकरण रोकने और पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग करते हुए नारे लगाए। संयुक्त संघर्ष समिति के सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि वे लंबे समय से इन मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है।

शर्मा ने कहा कि अजमेर डिस्कॉम में अधिकांश जिलों में ठेका प्रथा लागू कर दी गई है, और कई कार्य निजी कंपनियों द्वारा किए जा रहे हैं। निजीकरण को बढ़ावा देने के कारण राज्य की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और आम जनता, किसानों तथा कर्मचारियों के हितों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी, तो 16 दिसंबर को अजमेर मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

a btakNewsSikar