बिजारणिया ने जन्मदिन पर पत्नि के साथ की देहदान की घोषणा….

सीकर जन्म दिवस के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं रक्तवीर विक्रम सिंह बिजारणिया ने अपनी पत्नि के साथ मेडिकल कॉलेज ,सीकर में देहदान की घोषणा की

अंगदान एवं देहदान मोटीवेटर बी एल मील ने बताया कि ग्राम कंवरपुरा निवासी विक्रम सिंह बिजारणिया ने अपने 40 में जन्मदिन के अवसर पर अपने धर्मपत्नी विमला देवी के साथ श्री कल्याण मेडिकल कॉलेज पहुंचकर एनाटॉमी विभाग में देहदान की घोषणा की | इस अवसर पर श्री कल्याण मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ शिवरतन कोचर, उपप्राचार्य डॉ. अशोक चौधरी, एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ सरयू सेन, सहायक आचार्य डॉ विश्व दीपक यादव व अंगदान देहदान मोटीवेटर बी एल मील ने प्रमाण पत्र प्रदान किया | मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर शिवरतन कोचर ने बताया कि देहदान के बाद व्यक्ति के शरीर से मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी शरीर रचना की बारीकिया सीख कर अच्छे डॉक्टर बनते हैं | ज्ञात रहे सुधीर महरिया स्मृति संस्थान एवं राजस्थान ब्लड डोनर्स ग्रुप के तत्वावधान में गत वर्ष 17 अगस्त को 1 घंटे में 132 लोगों ने देहदान की घोषणा कर एक एतिहासिक रिकॉर्ड भी बनाया था

abtakNewsSikar