बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी को भारत में दूसरा और राजस्थान में पहला स्थान…

बिरला बालिका विद्यापीठ को "भारत के शीर्ष तीन गर्ल्स बोर्डिंग विद्यालय" में दूसरा स्थान

हाल ही में ताज-बैंगलोर में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में एजुकेशन टुडे कंपनी द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के परिणामों में बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी को भारत के शीर्ष तीन गर्ल्स बोर्डिंग विद्यालयों के अंतर्गत दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस सम्मान के साथ ही विद्यालय को राजस्थान में प्रथम पुरस्कार भी मिला।

विद्यालय के मैनेजर डॉ. एम कस्तूरी ने इस सम्मान पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि एक बार फिर विद्यालय ने अपनी श्रेष्ठता को साबित किया है। उन्होंने बीईटी के वर्तमान निदेशक मेजर जनरल एस एस नायर का आभार व्यक्त किया। समारोह में प्रभारी प्राचार्या अचला वर्मा ने पुरस्कार ग्रहण किया और बताया कि यह पुरस्कार 1428 से अधिक सर्वेक्षण प्रपत्रों में से शीर्ष विद्यालयों और प्री-स्कूलों के चयन के आधार पर दिया गया।

abtakNewsSikar