बीएसएनएल टीआईपीज प्रतिनिधियों की संचार मंत्री से मुलाकात, समस्याओं के समाधान का आश्वासन

एफटीटीएच नेटवर्क विस्तार, कोर नेटवर्किंग सुधार और एसएलए पेनल्टी जैसे मुद्दों पर हुई चर्चा,

ऑल इंडिया बीएसएनएल टीआईपीज एसोसिएशन और राजस्थान बीएसएनएल टीआईपीज एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने 20 मार्च 2025 को संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। उन्होंने बीएसएनएल के 262 करोड़ रुपये के मुनाफे पर बधाई दी और बताया कि ग्रामीण इलाकों में एफटीटीएच नेटवर्क का विस्तार हो चुका है।
टीआईपीज एसोसिएशन ने कोर नेटवर्किंगए एसएलए पेनल्टीए भारतनेट उद्यमी प्रोजेक्ट की अनियमितताओं और बीएसएनएल के बैकएंड बैंडविड्थ अपग्रेड जैसी समस्याओं को उठाया। इस पर मंत्री ने 21 मार्च को दोबारा बैठक कर सभी बिंदुओं पर चर्चा की और आश्वासन दिया कि 45 दिनों के भीतर बीएसएनएल मैनेजमेंट से बातचीत कर समाधान निकाला जाएगा। सकारात्मक चर्चा के बाद एसोसिएशन ने 24 मार्च को प्रस्तावित धरने को स्थगित कर दिया। राजस्थान एसोसिएशन के सचिव रामचन्द्र सिंह बाज्या ने सभी टीआईपीज को अधिक से अधिक बीएसएनएल भारत फाइबर कनेक्शन लगाने और अगली बैठक में जुड़ने का आह्वान किया।

abtakhindi news