बीकानेर में सड़क हादसे में 4 की मौत, 2 घायल…

कार के अनियंत्रित होने से 4 युवकों की हुई दर्दनाक मौत, बारात में जा रहे थे लोग

बीकानेर के लूणकरणसर में कार के आगे सांड आने से अनियंत्रित होकर चार बार पलटी खा गई, जिससे 2 चचेरे भाइयों समेत 4 लोगों की मौत हो गई और 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में कार सवार लोग चूरू के भोजासर छोटा गांव से बारात में लूणकरणसर के पेमासर गांव जा रहे थे। इस दौरान हंसेरा गांव के पास हादसा हो गया। मृतकों में भगवान दास, विनोद, सुनील और कालू भारती शामिल हैं। घायलों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

abtakhindi news