भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की सीकर जिला इकाई में नए अध्यक्ष के मनोनयन के विरोध में जिला उपाध्यक्ष हरिराम मील ने इस्तीफा दे दिया। मील ने इसे संगठन के नियमों और उद्देश्यों के विपरीत बताया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को डाक से इस्तीफा भेजते हुए आरोप लगाया कि नए अध्यक्ष संगठन के सक्रिय सदस्य नहीं रहे हैं। मील ने ऑडियो में गाली-गलौज की शिकायत भी की। दूसरी ओर, नवनियुक्त अध्यक्ष रामचंद्र सुंडा का भव्य स्वागत हुआ और उन्होंने किसानों के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।