बीडीके अस्पताल में डॉ. राजवीर राव संभालेंगे पीएमओ पद…

चिकित्सा निदेशालय ने जारी किया आदेश, लंबे विवाद का अंत

जिले के सबसे बड़े बीडीके अस्पताल में पीएमओ पद को लेकर चल रहे विवाद के बीच चिकित्सा निदेशालय ने डॉ. राजवीर राव को पदभार सौंपने का आदेश जारी किया है। इससे पहले, डॉ. संदीप पचार को एक जीवित व्यक्ति को मृत घोषित कर पोस्टमार्टम कराने के मामले में निलंबित किया गया था, लेकिन उन्होंने सेवा अधिकरण में अपील की थी। अदालत के निर्देशों के बावजूद प्रशासनिक उलझनों के कारण पदभार को लेकर असमंजस बना रहा। अब निदेशालय के नए आदेश से यह मामला साफ हो गया है।

abtakhindi news