बीडीके अस्पताल में युवक को मृत घोषित करने की घटना पर जांच शुरू…

चिकित्सा विभाग की उच्चस्तरीय टीम ने अस्पताल में की जांच

झुंझुनूं के बीडीके जिला अस्पताल में एक जिंदा युवक को मृत घोषित कर उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार कर दी गई थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सा मंत्री गजेंद्र खींवसर के निर्देश पर चिकित्सा विभाग की एक उच्चस्तरीय टीम मंगलवार को झुंझुनूं पहुंची और घटना की जांच की।

घटना की जांच में टीम ने लिया पांच घंटे तक बयान

जांच टीम में शामिल संयुक्त निदेशक डॉ. नरोत्तम शर्मा, कांवटिया अस्पताल जयपुर के मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. अजय श्रीवास्तव, प्रमुख विशेषज्ञ डॉ. हिम्मत सिंह और डॉ. धीरज वर्मा ने अस्पताल में पांच घंटे तक घटना से जुड़े डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों से जानकारी ली। इस दौरान टीम ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले और युवक को अस्पताल लाने वाले लोगों तथा मोर्चरी में शिफ्ट करने वाले कर्मचारियों से सवाल किए।

संबंधित दस्तावेजों की जांच

टीम ने अस्पताल में उपस्थित रजिस्टर की जांच की और युवक के मेडिकल दस्तावेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच रिपोर्ट को लेकर सवाल उठाए। इसके साथ ही मोर्चरी और आपातकालीन यूनिट का भी निरीक्षण किया।

abtakNewsSikar