पचेरीकलां पुलिस ने नानवास में बुजुर्ग दंपति पर हमले के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक पुत्र सुक्रमपाल मेघवाल को विशेष पुलिस टीम ने दबिश देकर पकड़ा।
घटना 27 अगस्त की रात की है, जब तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर अजीत सिंह पर हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।