महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के दिशा—निर्देशानुसार बेटी बचाओं, बेटी पढाओं योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम के तहत बेटी बचाओं, बेटी पढाओं बाइक रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भावना शर्मा एडीएम शहर सीकर द्वारा बजाज सर्किल से कलेक्ट्रेट परिसर के लिए हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया।
इस दौरान जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में बेटी बचाओं, बेटी पढाओं योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में कार्यक्रमों का शुभारंभ एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा द्वारा बेटी बचाओं, बेटी पढाओं योजना से प्राप्त हुए सकारात्मक परिणामों की सराहना करते हुए कहा कि हमें समाज में बालिकाओं के प्रति सोच को बदल कर उनको प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे हैं।
कार्यक्रम में चिकित्सा के क्षेत्र में संस्थागत प्रसव के लिए 6 सीएचसी, पीएचसी को
बालिकाओं के पूर्ण टीकाकरण के लिए 6 सीएचसी, पीएचसी को 10 हजार रुपये की नकद सहायता राशि एवं 3 सर्वश्रेष्ठ महिला एएनएम को 5 हजार रूपये की नकद सहायता राशि प्रदान करके सम्मानित किया गया। इसी प्रकार शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाओं का शत—प्रतिशत नामांकन एवं बालिकाओं के लिए विद्यालय में क्रियाशील शौचालय के लिए 12 विद्यालयों को 10 हजार रुपये की नकद सहायता राशि व प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टों प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में बेटी बचाओं, बेटी पढाओं थीम पर एम.के मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी। बीबीबीपी हस्ताक्षर कैम्पेन का भी आयोजन किया गया।
इस दौरान भावना शर्मा एडीएम सीकर, इन्दिरा शर्मा सहायक निदेशक लोक सेवाऐं, शाहिन सी आईपीएस, नन्द लाल पूनिया पीसीपीएनडीटी प्रभारी सीकर, महिला अधिकारिता विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा महिला पर्यवेक्षक, ग्राम साथिन, आंगनबाडी कार्यकर्ताएं ,नर्सिग स्टाफ, बालिकाएं, महिलाऐं उपस्थित रहे। मंच का संचालन रविन्द्र पूनिया एवं सरोज ढाका ने संयुक्त रूप से किया।