गुरुवार को पंखा रोड स्थित शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाऊस में ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर और देहात अध्यक्ष किशोर धांधू की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों को लेकर गहन चर्चा की गई।
बैठक में 20 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया और सांसद राहुल कस्वां के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। शहर अध्यक्ष असलम खोखर और देहात अध्यक्ष किशोर धांधू ने आगामी निकाय और पंचायत चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को अधिक से अधिक स्थानों पर जीत दिलाने के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी मेहनत से जुट जाएं।
बैठक में निकाय और पंचायतों के परिसीमन व पुनर्गठन के नियमों में किसी भी प्रकार के उल्लंघन की स्थिति में आपत्तियां दर्ज करवाने पर भी चर्चा हुई। इसमें पंचायत समिति सदस्य धर्मेन्द्र बुडानिया, पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, जिला उपाध्यक्ष आदूराम न्यौल, डॉ. भीमराव आंबेडकर संघ अध्यक्ष सीताराम खटीक सहित अन्य नेता भी उपस्थित रहे।
बैठक में कमला पूनिया, जमील चौहान, सोहनलाल मेघवाल, सुखाराम घिंटाला, नारायण बालाण, शिवकुमार शर्मा, शमशेर भालू खां, रामेश्वर प्रसाद नायक, संजय भाटी, विनोद खटीक, सरपंच जंगशेर खां, अजीज खान, श्रवण बसेर, आसिफ निर्वाण सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल थे।