भगत की कोठी यार्ड में तकनीकी कार्य, सीकर-रेवाड़ी की दो ट्रेनें रद्द…

उत्तर-पश्चिम रेलवे ने 24 से 26 फरवरी के बीच कई ट्रेनों को किया रद्द, यात्रियों को होगी असुविधा

उत्तर-पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के भगत की कोठी यार्ड में तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसको लेकर रेलवे ने फरवरी महीने में कई ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है, जिसमें सीकर से चलने वाली दो ट्रेनें भी शामिल हैं। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, गाड़ी संख्या 54804 (रेवाड़ी-सीकर) 24 और 25 फरवरी को, जबकि गाड़ी संख्या 54803 (सीकर-रेवाड़ी) 25 और 26 फरवरी को रद्द रहेगी।

रेवाड़ी-सीकर ट्रेन दोपहर 3:10 बजे रेवाड़ी से रवाना होकर रात 8:50 बजे सीकर पहुंचती है, वहीं सीकर-रेवाड़ी ट्रेन सुबह 7:25 बजे सीकर से रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे रेवाड़ी पहुंचती है। ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी हो सकती है, इसलिए रेलवे ने यात्रियों से पहले से यात्रा योजना बनाने की अपील की है।

abtakhindi news