भव्यता सोकड़िया को इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार के लिए चयनित…

दसवीं कक्षा में 99% अंक हासिल कर सीकर जिले में अनुसूचित जाति में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

पिपराली रोड स्थित एमके मेमोरियल सीनियर सैकंडरी स्कूल की छात्रा भव्यता सोकड़िया का चयन इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार के लिए हुआ है। संस्थान के अध्यक्ष महावीर प्रसाद ढाका ने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग में जिले में प्रथम स्थान और 99% अंक हासिल करने पर भव्यता को यह सम्मान मिलेगा।

संस्थान के निदेशक मनीष ढाका ने भव्यता को प्रेरित किया, जबकि वह राजस्थान मेरिट छात्रवृत्ति योजना के लिए भी चुनी गई हैं। इसके तहत उन्हें 400 रुपये मासिक छात्रवृत्ति मिलेगी। कार्यक्रम में संजय शर्मा, संगीता शर्मा और अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

abtakhindi news