पिपराली चौराहा के पास स्थित नागेश्वर महादेव गणेश मन्दिर में तीन दिवसीय रजत जयंती महोत्सव आयोजन का आरंभ हुआ जिस में सुबह कलश यात्रा निकाली गई जिस में सैकडों महिलाओं ने कलश लिया ये यात्रा बालाजी मंदिर से शुरू होकर बायपास नागेश्वर महादेव गणेश मंदिर पहुंची वहां से कथा स्थल पे सभी संतों का भव्य स्वागत किया गया।
इस में ऊंट बग्गी डीजे के साथ फूलों की वर्षा की गई । इस यात्रा में मुख्य आकर्षण कथा वाचक कृष्णा किशोरी व्यास और शेखावाटी की शान सिंगर पूजा डोटासरा रही ।व्यास पीठ के पूजन के पश्चात कथा आरम्भ की गई जिस में आज प्रथम दिन नरसिंह कथा सुनाई गई जिस में मायरे का वाचन किया गया इस में पूर्व जिला कलेक्टर ईश्वर सिंह राठौड़ पार्षद शंकर सांखला वंदना समाजसेवी संतोष जांगिड़ प्रियंका जांगिड़ संपत जांगिड़ आशा शर्मा संगीता सुमन सतीश मितावा महंत शशि शर्मा पंकज शर्मा नेमीचंद मुकुंदा राम बनवारी राकेश सावरमल सुनील घोराना रमेश देवीलाल मनोज लांबा तेजकरण सहित नागेश्वर सेवा समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।