भाजपा कार्यालय में अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई

पुष्यश्लोक देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती बुधवार को सीकर जिला भाजपा कार्यालय में मनाई गई

पुष्यश्लोक देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती बुधवार को सीकर जिला भाजपा कार्यालय में मनाई गई। इस दौरान आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री श्रीमती संतोष अहलावत रही एवं अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने की। पूर्व सांसद व प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत ने अहिल्या बाई होल्कर के जीवन से प्रेरणा लेने का आव्हान करते हुए सभी को उनके जैसे जीवन को अपनाने के बारे में कहा। कहा कि उनके बताए मार्ग पर सभी को चलना चाहिए। जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने अहिल्या बाई होल्कर के जीवनवृत पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके संघर्ष भरे जीवन के बारे में बताया।

महारानी अहिल्याबाई होल्कर की कार्यशाला के जिला संयोजक राजेन्द्र भारीचा रहे एवं सह संयोजक जयदीप सिंह रेपसवाल व सुरेश सैनी रहे। इस दौरान पूर्व विधायक केडी बाबर, पूर्व विधायक राजकुमारी शर्मा, जिला मंत्री रामसिंह पिपराली, राजेश रोलण, कविता चौधरी, नेमीचन्द कुमावत, महेश खोखर, शिवभगवान बगडिया, दिनेश फगेडिय़ा, करणसिह, किशोर बिजारणिया, कुलदीप सिंह, रघुवीर रैपसवाल, सुनिल खाखिल, जावेद खान, हरिसिंह रैपसवाल, महेश, सुरेंद्र रेपसवाल, नंदलाल देहीवाल, बजरंग नोखवाल, चांदमल, भंवरलाल आदि मौजूद रहे।

abtakchuru newsCLC sikarhealth careHealth Care Tipshindi khabarhindi updateJhunjhunu KhabarNewsprincerajasthan khabarrajasthan newssikar khabarSIKAR NEWSsikar updatevidhyasaram school sikar