भा.ज.पा. के संगठन पर्व के तहत रविवार को परशुराम भवन में जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि 5 दिसंबर तक जिले में 1609 बूथ समितियों का गठन करना है। इसके लिए 39 मंडलों पर संगठन पर्व प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित कर बूथ समितियों के चयन में मदद करेंगे। प्रत्येक बूथ में एक अध्यक्ष और 11 सदस्य होंगे।
कार्यशाला में विधायक देवेंद्र जोशी, विधायक हरलाल सहारण, जिला संगठन प्रभारी रामगोपाल सुथार, प्रदेश मंत्री डॉ. वासुदेव चावला, लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र झाझडिया और कई अन्य नेताओं ने पार्टी की गतिविधियों पर चर्चा की। देवेंद्र जोशी ने भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के योगदान पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने आगामी योजनाओं और सदस्यता अभियान पर प्रकाश डाला। जिला महामंत्री भास्कर शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।