भाजपा के नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण, मनोज बाटड़ बोले- हमारी पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संगठन, साथ मिलकर करेंगे काम…

कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार का लिया संकल्प, पूर्व विधायक और भाजपा नेताओं की रही उपस्थिति

सीकर भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़ ने मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इससे पहले कार्यालय में हवन एवं पूजा की गई और धार्मिक अनुष्ठान के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बाटड़ ने पद ग्रहण किया और शपथ ली।

मनोज बाटड़ ने कहा कि हम जिस पार्टी और संगठन में काम करते हैं यह विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। इसलिए यहां मेरे जैसे कार्यकर्ताओं का आना&जाना लगा रहता है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाटड़ ने कहा कि संगठन विस्तार का हम सबको संकल्प लेना है। मैं संगठन के लिए आज से ही काम शुरू कर दूंगा और संगठन को मजबूत बनाने का काम करूंगा।

मनोज बाटड़ ने कहा कि संगठन का विस्तार कैसे हो सकता है सभी को मिलकर चर्चा करनी चाहिए। बता दें कि सीकर भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए 18 जनों ने आवेदन किया था। जिनमें से सर्वसम्मति से बाटड़ को जिलाध्यक्ष चुना गया था। हालांकि इससे पहले चर्चा थी कि पूर्व जिला अध्यक्ष कमल सिखवाल को एकबार फिर से रिपीट किया जा सकता है] लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बाटड़ के पदभार ग्रहण के दौरान पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, भाजपा नेता श्रवण चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्रा चौधरी, भाजपा महामंत्री रमेश जलधारी, पूर्व विधायक केडी बाबर, विष्णु चेतानी, फूलचंद कुमावत, नीलम मिश्रा, पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविन्दराम बिजारणियां, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, पवन जोशी, दौलतराम गोयल सहित बड़ी संख्या में मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

abtakhindi news