भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन मोदी ने कहा कि केंद्रीय बजट में सभी वर्गों को राहत दी है। यह बजट देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में है। बजट कृषि व युवाओं को समर्पित है। सरकार pm धन धान्य योजना लाएगी जिससे देश के 1.7 करोड़ किसानों को फायदा मिलेगा।
किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज की लिमिट तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख कर दी गई है। केंद्र सरकार ने मध्यम वर्ग को बड़ा तौहफा दिया है,12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।बजट में व्यापारियों को राहत दी गई है। बजट में युवाओं के लिए मेडिकल में सीटें बढ़ाई जाएगी,आई आई टी(IIT) में सीटें बढ़ाई जाएगी। मोदी ने कहा कि इस बजट से रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे। बजट में सभी वर्गों को राहत दी गई है। आयकर में बड़ी छूट देने से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी।