सीकर, 2 सितंबर।
भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा के पूर्व सदस्य नारायण पंचारिया अल्प प्रवास पर सीकर आए। किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने पदाधिकारियों के साथ उनका भारतीय स्कूल में स्वागत किया।
उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ सांसद खेल को लेकर चर्चा की और कहा कि इसमें भागीदारी निभाना और इसे सफल बनाना हमारा दायित्व है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच खेल के प्रति हमेशा सकारात्मक रही है। इसी में केंद्रीय नेतृत्व की ओर से सांसद खेल का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, जिला महामंत्री राजेश रोलन, जिला उपाध्यक्ष नेमीचंद कुमावत, वरूण कुशलेश शर्मा, आदि मौजूद रहे।