भाजपा के संगठनात्मक चुनावों को लेकर सोमवार को शहर भाजपा मंडल की कार्यशाला आयोजित की गई। रानीसती रोड पर हुई इस कार्यशाला में बूथ अध्यक्ष और बूथ समितियों की संरचना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि मंडल निर्वाचन अधिकारी चिरंजीलाल चौमाल ने प्रक्रिया की जानकारी दी।
चौमाल ने बताया कि 6 दिसंबर तक सभी बूथ अध्यक्षों और समितियों के चुनाव पूरे कर लिए जाएंगे। इसके लिए 6 शक्ति केंद्रों पर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को निर्वाचन प्रक्रिया के महत्व और इसकी पारदर्शिता के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर अरुणा सिहाग, शिवचरण पुरोहित, मुरारी सैनी, बुधराम सैनी, रवि लांबा सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।