भाजपा के संस्थापक व पुरोधा रहे स्व. भैरोंसिंह शेखावत को जिलाध्यक्ष बाटड़ ने किया नमन….

खाचरियावास स्थित स्मारक पर नमन कर याद किए उनके योगदान

भाजपा के संस्थापक व पुरोधा रहे, उपराष्ट्रपति व मुख्यमंत्री के पद को सुशोभित करने वाले स्व. भैरोंसिंह शेखावत को भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने नमन किया है। स्व. शेखावत की जन्म स्थली दांतारामगढ़ के खाचरियावास में बने स्मारक पर सोमवार को गए जिलाध्यक्ष बाटड़ ने प्रतिमा के सामने नतमस्तक हुए और अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने स्व. भैरोंसिंह शेखावत को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्व. शेखावत भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक है। भाजपा में उनके बताए मार्ग अंत्योदय योजना को लेकर ही काम हो रहा है। वे हमेशा अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के बारे में सोचते थे। कहा आज भाजपा उनके बताए मार्ग पर चल रही है।
इस दौरान प्रभु सिंह गोगावास, गोविंद सिंह लांबा, जितेंद्र सिंह करंगा, गिरधारीलाल कुमावत, बाबूलाल हल्दुनिया, राजेंद्र सिंह भारीजा, दिनेश कुमावत, लव सिंह मंडा, नरेंद्र सिंह शेखावत, सरपंच रामलाल मीणा, रामदेव भामू, करण सिंह शेखावत आदि मौजूद रहे।

abtakhindi news