भाजपा को राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव एवं महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मिली ऐतिहासिक सफलता का जश्न पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जाट बाजार में मनाया। भाजपा की इस जीत की खुशी पर जमकर आतिशबाजी की गई और एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई। कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में नारेबाजी करते हुए आकाश को गुंजायमान कर दिया।
जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि इस दौरान पूर्व विधायक रतललाल जलधारी ने कहा कि राजस्थान में हुए उपचुनाव व महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याणकारी योजनाओं की बदौलत जनता के विश्वास की जीत है। प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री शर्मा ने जो कार्य किए हैं उस पर जनता ने भरोसा जताते हुए भाजपा पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है। प्रवक्ता राजकुमार जोशी व प्रकाश दाधीच ने कहा कि जनता ने भाजपा पर विश्वास करते हुए जीत दर्ज करवाई है। कहा कि ऐसी जीत का जश्न बरसों-बरसों तक मनाते रहेंगे।
इस दौरान जिला महामंत्री संजय सैनी, जिला उपाध्यक्ष गोविंद सैनी, बाबुसिंह बाजौर, राजकुमार जोशी, जगदीश कुमावत, ईश्वर सिंह राठौड़, प्रकाश दाधीच, मनोहरलाल सैनी, रामप्रसाद मिश्रा, तेजप्रकाश सैनी, विष्णु काबरा, रमेश जलधारी, सुरेश सैनी, नवरंग हलवाई, संतोष खटीक, डॉ. बीएल रणवां, शिवदयाल धाभाई, भंवरलाल जांगिड़, विजय सैनी, राजकुमार स्वामी, गजेंद्र चारण, महेंद्र जोशी, नेकीराम आर्य, कविता चौधरी, उमा सैनी, कंचन अग्रवाल, पवन गौड़, रमेश शर्मा, इंद्र शर्मा, गणेश चतेरा, नंदकिशोर सैनी, बालकिशन जोशी, मनोज बजाज, गिरीश प्रधान, शकील बुरहान, गोकुलप्रसाद माथुर, सरोज कड़वासरा, कैलाश शर्मा, गोपाल सिंह बडग़ुजर, हितेश शर्मा, गोपाल सैनी आदि मौजूद रहे।