भाजपा खुड़ी मण्डल की बूथ सरंचना बैठक हुई आयोजित…

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से बूथ अध्यक्ष बनाए गये

भाजपा नेता दिनेश जोशी, मण्डल बूथ सरंचना प्रभारी बाबू सिंह बाजोर ,जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी एवं सदस्यता अभियान के तहसील संयोजक नवरंग चौधरी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्य की विस्तृत जानकारी दी।

पार्टी के आदेशानुसार प्रत्येक बूथ अध्यक्ष के घर की छत पर पार्टी का झंडा लगाना अनिवार्य है, इसी के तहत खुड़ी मण्डल अध्यक्ष अमृत ख्यालिया जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रतन गोदारा पंचायत समिति सदस्य बनवारी ढूकिया ,सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक महावीर मातवा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने सनवाली की बूथ पर बूथ अध्यक्ष अमित सैनी,बनवारी कटारिया,संदीप कटारिया के घर पर पार्टी का झंडा लगाया। बूथ अध्यक्ष ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच नरेश मंडीवाल ,राकेश ढाका बासनी,फतेह सिंह महरिया,विद्याप्रकाश मातवा, कर्ण सिंह बंजारा,बनवारी कटारिया,दल्लाराम कटारिया ,हरदयाल,रणजीत,महिपाल,नवरंग,गिरधारी फौजी आदि सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। विनोद कटारिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

abtakNewsSikar