भाजपा जिलाध्यक्ष बाटड़ ने प्रथम प्रदेशाध्यक्ष स्व. माथुर व प्रदेशाध्यक्ष रहे स्व. सैनी के निवास पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए…

स्व. जगदीश प्रसाद माथुर और स्व. मदनलाल सैनी के परिवार से मिले जिलाध्यक्ष, आशीर्वाद प्राप्त किया

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के निवास पर गए। जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ भाजपा के प्रथम प्रदेशाध्यक्ष रहे स्व. जगदीश प्रसाद माथुर के सिटी डिस्पेंसरी नं. 2 के पास एवं पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रहे स्व. मदनलाल सैनी के पुरोहितजी की ढ़ाणी स्थित आवास एवं समाधी स्थल पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष बाटड़ ने स्व. माथुर व स्व. सैनी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने दोनों नेताओं के परिजनों से मुलाकात की और आशीर्वाद प्राप्त। दोनों नेताओं के परिजनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष बाटड़ का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर व मिठाई खिलाकर नव दायित्व के सफलतम कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त की।
इस दौरान रमेश जलधारी, राजेश रोलन, रतनलाल सैनी, स्व. मदनलाल सैनी की धर्मपत्नी पतासीदेवी, स्व. जगदीश प्रसाद माथुर के परिवार से ललित किशोर माथुर, ओमप्रकाश माथुर, अशोक माथुर, गोपाल माथुर, प्रदीप माथुर, अशोक चौधरी, शैलेष सैनी, नेमीचंद कुमावत आदि मौजूद रहे।

abtakhindi news