भाजपा द्वारा संविधान गौरव अभियान की शुरुआत….

डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष कार्यक्रम

भाजपा ने डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा भारत को दिए गए योगदान को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से संविधान गौरव अभियान शुरू किया है। इस अभियान की शुरुआत गुरुवार को भाजपा कार्यालय में संविधान गौरव अभियान समिति द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से की गई। समिति संयोजक ईश्वर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल सिखवाल और पूर्व विधायक केडी बाबर उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत देशभर में 25 जनवरी तक स्कूल, कॉलेजों और छात्रावासों में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया जाएगा और बाबा साहेब के योगदान पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा ने बाबा साहेब के पांच पंच तीर्थ निर्माण की भी योजना बनाई है।

abtakhindi news