भाजपा नेता डा. कमल सिखवाल कौंसिल सदस्य मनोनीत…

शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में गठित की गई परिषद

राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अनुमति से शिक्षा मंत्री मदन दिलार की अध्यक्षता में राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, उदयपुर की काउंसिल शाषी परिषद् एवं एक्जीक्युटिव कमिटी निष्पादन समिति का गठन किया गया।

शिक्षा विभाग की संयुक्त शासन सचिव मुन्नी मीणा ने बताया कि विश्व भारती कॉलेज, सीकर के निदेशक एवं भाजपा नेता डॉ कमल सिखवाल को राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उदयपुर की काउंसिल शाषी परिषद्द्ध का सदस्य बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग द्वारा सितम्बर माह में तीन वर्ष के लिए डॉ कमल सिखवाल को राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मण्डल, जयपुर कि प्रबन्ध समिति में भी निदेशक सदस्य नियुक्त किया।

राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मण्डल जयपुर की प्रबन्ध समिति एवं राजस्थान शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उदयपुर की काउंसिल शाषी परिषद्द्ध में सदस्य नियुक्त होने वाले एक मात्र सदस्य है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उदयपुर की काउंसिल शाषी परिषद्द्ध में उदयपुर ग्रामीण के विधायक श्री फुलसिंह मीणाए कोटा लाडपुरा की विधायक कल्पना कुमारी, राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर की कुलपति अल्पना कटेजा एंव पंडित दीनदयाल शोध संस्थान के अध्यक्ष एवं पूर्व कुलपित प्रो मोहन लाल छीपा को भी सदस्य नियुक्त किया गया है। राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उदयपुर की शैक्षिक नवाचारए शोध अनुसंधान एवं पाठ्यक्रम निर्माण एवं शैक्षिक प्रशिक्षण आदि महत्वपूर्ण कार्यों का निष्पादन करती है।

abtakhindi news