भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनिता शर्मा के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आंगनबाड़ी केंद्र व अनेक वार्डों में माताओ, बहनो को घरों की छतो पर लगाने के लिए तिरंगे झंडे वितरण किये, श्रीमती शर्मा ने बताया कि भारत हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाता है जो हमारे देश के लिए एक ऐतिहासिक और गर्व का दिन है यह वह दिन है जब 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ और भारत एक गणराज्य बन गया,हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी का कहना है कि 26 जनवरी को हमें हर घर पर तिरंगा झंडा फहराना चाहिए उसी के तहत सीकर भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने घर घर जाकर तिरंगे झण्डे घरों की छतो पर लगाने के लिए भेंट किए जिसमे मोर्चा की उपाध्यक्ष शारदा काबरा,कंचन अग्रवाल,वीणा शर्मा,सरोज शेखावत,पूजा शुक्ला,कविता चौधरी,सोनू सोनी,ललिता शुक्ला,लक्ष्मी सिंधी,सुनीता सोनी,पूजा सोनी,विमला शर्मा,उमा शुक्ला,मीणा ननवानी,सोनिया आदि वार्ड वासी उपस्थित रही