भाजपा में चल रहे संगठन पर्व को उत्सव के रूप में मनाते हुए संगठन संरचना का कार्य निरंतर गतिशील है। जिला संगठन प्रभारी दिनेश धाबाई, जिलाध्यक्ष डॉ. कमल सिखवाल, सह चुनाव प्रभारी प्रभुसिंह शेखावत व बनवारी यादव, संगठन पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि आदि जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के साथ लगातार मंडल प्रभारियों से मॉनेटरिंग के कार्य में लगे हुए हैं। जिले के संगठन चुनाव अधिकारी ओम सारस्वत की देखरेख में बूथ संरचना का कार्य अपने निर्धारित लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।
जिले में संगठन की दृष्टि से 46 मंडल है। पहले मंडलों की बूथों की संरचना का कार्य चल रहा है। बूथों की संरचना पूर्ण होने के बाद मंडलों की संरचना होगी। बूथों की संरचना का कार्य तेजी से हो रहा है। इसके लिए मंडलों की प्रभारी लगातार बूथ संरचना पूर्ण करने में लगे हुए हैं।
जिले के चला मंडल की बूथ संरचना 100 प्रतिशत पूर्ण भी कर ली गई है। चला में पूर्व जिला परिषद सदस्य व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता वीणा वर्मा ने प्रभारी के रूप में कार्य करते हुए बूथ संरचना पूर्ण करवायी। खाचरियावास में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता फूलचंद बाजिया व श्रीमाधोपुर शहर मंडल में जिला महामंत्री डॉ. बलवंत सिंह चिराना ने प्रभारी के रूप में कार्य करते हुए लगभग बूथों की संरचना का कार्य पूर्ण किया है।
जिला संगठन सह चुनाव प्रभारी प्रभुसिंह शेखावत ने बताया कि जिले के एक मंडल चला में बूथ संरचना पूर्ण कर ली गई है। दो मंडल खाचरियावास व श्रीमाधोपुर शहर के लगभग पूर्ण हो चुका है। अन्य मंडलों में 60 से 90 प्रतिशत तक की बूथ संरचना पूर्ण कर ली गई है। बूथों की संरचना भी शीघ्र ही पूर्ण कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि भाजपा के संगठन पर्व को कार्यकर्ता उत्सव व पर्व के रूप में ले रहे हैं। कार्यकर्ता संगठन चुनाव को लेकर उत्साहित है।
उन्होंने बताया कि बूथ संरचना के बाद मंडल व इसके बाद जिले के संगठन चुनाव होंगे। कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया गया है वे सभी संगठन चुनाव को निर्धारित समय में पूर्ण करने में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिले की संगठन संरचना निर्धारित समय में पूर्ण कर ली जाएगी।
वर्जन : भाजपा संगठन पर्व निरंतर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। जिले में चला मंडल ेक बूथों की संरचना 100 प्रतिशत पूर्ण कर ली गई है। अन्य मंडलों में 70 से 90 प्रतिशत बूथ संरचना पूर्ण हो गई है। शीघ्र ही मंडलों के बूथों की संरचना का कार्य पूर्ण हो कर लिया जाएगा।