भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह को जन्मदिन पर भंवरलाल जांगिड़ ने दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली:
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेता भंवरलाल जांगिड़ ने उनके निजी निवास पर पहुंचकर आत्मीय शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान भंवरलाल जांगिड़ ने अरुण सिंह को पारंपरिक साफा पहनाकर सम्मानित किया और भाजपा के प्रतीक चिन्ह कमल का फूल भेंट किया। साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए एक विशेष जन्मदिन उपहार भी प्रदान किया।
शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर संक्षिप्त चर्चा भी हुई। अरुण सिंह ने शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भंवरलाल जांगिड़ ने कहा, “राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का मार्गदर्शन हमेशा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक रहता है। उनके जन्मदिन पर मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”