भाजपा विधायक उदयलाल भड़ाना ने अधिकारियों को दी चेतावनी…

"रिश्वत ली तो सस्पेंड कर दिया जाएगा, गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा"

भीलवाड़ा के मांडल से भाजपा विधायक उदयलाल भड़ाना ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने जनता से रिश्वत ली, तो उन्हें सस्पेंड कर दिया जाएगा और ट्रांसफर से भी बचा नहीं जाएगा। विधायक ने यह बयान बुधवार को सुवाणा पंचायत समिति भवन में हुई समीक्षा बैठक के दौरान दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अधिकारियों को अच्छा काम करना होगा, वरना उनकी नौकरी खतरे में पड़ जाएगी।

भड़ाना ने अधिकारियों और कर्मचारियों से ईमानदारी से काम करने का आग्रह किया और कहा कि जो अधिकारी गलत काम करेंगे, उन्हें सजा जरूर मिलेगी। उन्होंने पिछली सरकार के दौरान अधिकारियों के कार्यों में हुई गड़बड़ी की भी आलोचना की, खासकर बजट के गलत तरीके से इस्तेमाल को लेकर। विधायक ने इस बैठक में यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का आदेश है कि अधिकारियों और कर्मचारियों से प्रेम से काम लिया जाए, लेकिन इस प्रेम का गलत फायदा उठाया गया है।

यह पहली बार नहीं है जब राजस्थान के नेताओं ने इस तरह से अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकाया है। इससे पहले भी कई अन्य नेताओं द्वारा इसी तरह के बयानों की चर्चा हुई थी।

abtaakNewsSikar