भाजपा शहर कार्यालय का भव्य शुभारंभ, संत सनिध्य में दीप प्रज्ज्वलित कर की गई सेवा गतिविधियों की शुरुआत…

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शहर कार्यालय का शुभारंभ संतों की पावन उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ किया गया

सीकर, माथुर कॉलोनी शीतला का बास में आज प्रातः 9:15 बजे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शहर कार्यालय का शुभारंभ संतों की पावन उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मण्डल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल एवं श्री नटवर अग्रवाल घाटवा द्वारा ध्वजारोहण कर की गई।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर संत लड्डूगोपालदास, महंत सुनील तिवाड़ी (बोलता बालाजी मंदिर), वरुण गोस्वामी (गोपीनाथ मंदिर) ने पुष्पमाला, साफा एवं शाल ओढ़ाकर राम्मान किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गौरव दीक्षित, भंवरी खोखर सहित अनेक गणमान्य जनों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

सेवा कार्यों की श्रृंखला में पक्षियों के लिए परिण्डा लगाकर पर्यावरण संरक्षण की पहल की गई, जिसमें राजेश रोलन, नन्दकिशोर सैनी, ज़ोन 1 मण्डल अध्यक्ष इन्द्र शर्मा, जयप्रकाश सैनी, महेन्द्र डीडवानिया, पवन जोशी, सुरेन्द्र कुमावत, पार्षद राहुल बिल्खिवाल एवं भंवरप्रकाश शर्मा, कमलकांत शर्मा, नरेश सैन सक्रिय रूप से शामिल रहे।

जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने शुगर व बी.पी. की जांच करवा कर सेवा शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पार्षद अशोक माथुर, अशोक चौधरी, महेश खोखर, शालिनी माथुर, दिनेश शर्मा, जितेन्द्र जोशी, राजकुमार जोशी, स्वदेश शर्मा, वीरेन्द्र सिंह दीपपुरा, जयपाल गढ़वाल, मुकेश चौधरी, अविनाश शर्मा, दिनेश दादिया, मनोज बजाज, सुरेश फागलवा, गिरिश प्रधान, गोकुलप्रसाद माथुर, तेजपाल शर्मा,प्रदीप बियाणी, प्रदीप सोलंकी व जयसिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

abtakhindi khabar