भाजपा संविधान गौरव अभियान की जिला टीम की बैठक सम्पन्न…..

डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य

आज भाजपा कार्यालय में संविधान गौरव अभियान हेतु आयोजित बैठक में जिला संयोजक ईश्वर सिंह राठौड़ ने संविधान गौरव अभियान के प्रदेश संयोजक गोरधन वर्मा विद्यायक धोद व जिलाध्यक्ष कमल सिखवाल की सहमति से अभियान के जिला सह संयोजक डॉक्टर बी एल रंणवा को (दातारामगढ़, श्रीमाधोपुर)एडवोकेट हनुमान सिंह पालवास को (सीकर, खंडेला),विनोद महला फतेहपुर को (लक्ष्मणगढ़, धोद)बाबूलाल हलदुनिया को (फतेहपुर, नीमकाथाना) विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है साथ ही महिला संयोजक के नाते चैयरमैन नगर पालिका खाटूश्यामजी ममता मुंडोतिया,सुमन कुमावत, आई. टी. प्रमुख, मुकेश शर्मा और कार्यक्रम प्रभारी रामनिवास सैनी फतेहपुर को नियुक्त किया गया है।साथ ही सह संयोजक और महिला संयोजक को विधानसभावार प्रभारी भी नियुक्त किया गया है इनके साथ ही जिला टीम की सहमति से आठो विधानसभा के संयोजकों की भी नियुक्ति की गई है जिसमें सीकर विधानसभा से राजू गुर्जर ,फ़तेहपुर विधानसभा से सरोज कड़वासरा,लक्ष्मणगढ़ विधानसभा से दिनेश कुमार मंगलूना,खंडेला विधानसभा से श्यामलाल मेघवाल,श्रीमाधोपुर विधानसभा से बोदूराम बुनकर,धोद विधानसभा से राजवीर किरडोली, दांता रामगढ़ विधानसभा से राजेंद्र सिंह भारीजा,नीमकाथाना विधानसभा से एड .राम सिंह गुर्जर को विधानसभा संयोजक नियुक्त किया गया है।भारतीय जनता पार्टी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के भारतीय संविधान में दिए गए योगदान को जनमानस तक पहुँचाने के लिए समस्त प्रदेशों ,ज़िलों ,विधानसभाओं तक डॉक्टर अंबेडकर के योगदान को पहुँचाने के लिए संविधान गौरव अभियान के तहत संविधान गौरव यात्राएं निकालकर जनमानस को डॉक्टर अम्बेडकर जी के कृतित्व से अवगत कराएगी।

abtakhindi news