भारतीय जनता पार्टी के संविधान गौरव अभियान के तहत बुधवार को शहर की वाल्मीकि बस्ती में नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। मुख्य वक्ता जिला संयोजक सरजीत चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के विचारों का विरोध किया है, जबकि भाजपा ने उनकी विरासत को सम्मानित करने और उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं। सभा की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने की।
मंडल अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब ने न्याय, समानता और सशक्तिकरण पर आधारित राष्ट्र की परिकल्पना की थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार दलित और पिछड़े वर्गों को नई दिशा प्रदान करते हैं। सभा का संचालन विजेंद्र हटवाल ने किया, और विधानसभा संयोजक ललित जोशी ने आभार जताया। सभा में ख्यालीराम कुमावत, विनोद चावरिया, संतोष सारवान, अनिल चावरिया, राधेश्याम और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।