भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर जिला ने थोई बावड़ी बाले बालाजी मंदिर में कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। भाजपा युवा कार्यकर्ता पवन कुमार टेलर ने बताया कि भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कमल सिखवाल ,मुख्य अतिथि युडिएच मंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह खर्रा, पिपराली प्रधान प्रतिनिधि विजयपाल खीचड़, श्रीमाधोपुर मीडिया प्रभारी रोहित महेश्वरी थे। कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष व मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। उसके बाद जिला अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान के बारे में बताया तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए कहा गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि हर कार्यकर्ता को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। थोई बड़ा कस्बा है इसमें ज्यादा से ज्यादा भाजपा के सदस्य बनने चाहिए। सदस्य तभी बनेंगे जब आप सब लोग मेरा बूथ सबसे मजबूत थीम पर काम करेंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता पवन टेलर, श्रीकृष्ण लील, झाबर मल बिंवाल, पूर्ण सैनी, सुरेश कुमावत, घासी राम कटारिया, रूडाराम लील, रामसहाय लील, रोहिताश मील,ओमप्रकाश अग्रवाल, संदीप मील, रामनिवास खर्रा, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।