भाजपा सरकार की तानाशाही के विरुद्ध राजस्थान विधानसभा घेराव में सीकर से सैकड़ो कार्यकर्ता ने लिया भाग…

भाजपा मंत्री की टिप्पणी और कांग्रेस विधायकों के निलंबन के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

भाजपा सरकार के मंत्री द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्रीमती इन्दिरा गांधी जी पर अमर्यादित टिप्पणी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा जी समेत छह कांग्रेस विधायकों को सदन से निलंबित करने,भाजपा के मंत्रियों द्वारा विवादित बोल व भाजपा सरकार की हठधर्मिता के विरोध में राजस्थान विधानसभा घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया गया।
सीकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गठाला के नेतृत्व मे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव में भाग लेकर तानाशाही के खिलाफ आवाज़ बुलंद की।
इस दोरान धोद विधानसभा प्रत्यासी जगदीश दानोदिया, प्रधान मदन सेवदा,निवर्तमान सभापति जीवन खां,मुस्ताक नजमी, मुस्तफा कुरेशी,प्रदेश महासचिव दिनेश कस्वा, सेवादल जिला अध्यक्ष रविकान्त तिवाडी, प्रदेश सचिव रामनिवास बिडोदी, जिला महासचिव रामनिवास खीचड, अल्ताफ रंगरेज, वर्मन सिहाग, लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सिहाग, जितेन्द्र बाजिया, कपिल शर्मा,जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल बराला,नरेंद्र बाटड ,धोद ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र सामोता,सचिव तनसुख ओला, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र गठाला,ओबीसी जिला अध्यक्ष नरेश सैनी, इस्लामुद्दिन खोखर,कुलदीप ढाका, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रियंका तिवाडी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र तंवर , जितेन्द्र भोजासर राजेन्द्र पाटोदा,नन्दलाल शर्मा, पप्पू पहलवान, इमरान बहलीम,अनिल चोधरी, विरेन्द्र सिह अनोखू, श्रवण रणवा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

abtakhindi news