भाजपा सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जयपुर के दादिया में हुई जनसभा में सीकर जिले से कई कार्यकर्ता बसों के माध्यम से पहुंचे। इसके लिए प्रशासन ने परिवहन विभाग के माध्यम से 266 बसों की व्यवस्था की। सीकर से दादिया के बीच 6 चैक पोस्ट बनाए गए, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने लाभार्थियों के लिए व्यवस्थाएं कीं।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. कमल सिखवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जयपुर के लिए रवानगी की। उन्होंने दावा किया कि आठों विधानसभा क्षेत्रों से 20,000 से अधिक कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे। इस दौरान पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन मोदी, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी सहित अन्य नेताओं ने भी शिरकत की।
समारोह के लाइव प्रसारण से जुड़े अधिकारियों में कलेक्टर मुकुल शर्मा, एडीएम शहर भावना शर्मा, सीईओ जिला परिषद राजपाल यादव, नगर परिषद राजस्व अधिकारी महेश योगी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।