भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, सीकर में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, सीकर में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, सीकर में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण

सीकर।

 सीकर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी उद्बोधन ने समाज सेवा, नवाचार, जनभागीदारी एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त करने का संदेश दिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के प्रयासों, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का सजीव संवाद है, जो देश को विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, सुरेश सैनी, करण सिंह शेखावत, डॉ. जाकिर बड़गुर्जर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS