भारतीय मजदूर संघ का जिला अधिवेशन आयोजित राजकुमार भास्कर बने जिलाध्यक्ष…..

भारतीय मजदूर संघ जिला अधिवेशन माहेश्वरी भवन लोहार्गल में किया गया आयोजित

भारतीय मजदूर संघ जिला अधिवेशन माहेश्वरी भवन लोहार्गल मेंआयोजित किया गया अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन कर मजदूरों के हितों के लिए आगामी कार्य योजना पर मंथन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोहार्गल पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य जी महाराज एवं विश्वकर्मा संकेत प्रभारी दीनानाथ रुथला ने संबोधित करते हुए कहा कि मजदूरों को एकजुट होकर देश की प्रगति को ध्यान में रखते हुए अपनी आवाज को बुलंद करना चाहिए।अधिवेशन को सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ प्रदेश महामंत्री राम गोपाल शर्मा, दीप सिंह शेखावत ,राजेंद्र सिंह हिरणा, संभाग संगठन मंत्री प्रमोद कुमार चौधरी ने संबोधित करते हुए संगठन के रीति नीति ,उत्सव एवं कार्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध इकाई विद्युत, रोडवेज, ग्रामीण बैंक, आंगनवाड़ी, आशा सहयोगिनी,पोस्टल, प्लंबर, एग्री बायोटेक, थड़ी व्यापार संघ ,ऑटो रिक्शा, नर्सिंग कर्मचारी संघ, भवन निर्माण, राज्य कर्मचारी संघ , सेवानिवृत्ति कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं मुख्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अधिवेशन के द्वितीय सत्र में निर्वाचन अधिकारी संभाग संगठन मंत्री प्रमोद कुमार चौधरी ने सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी के घोषणा की जिसमें राजकुमार भास्कर जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह जिला मंत्री ,उम्मेद सिंह कार्यकारी अध्यक्ष ,नितेश शर्मा संगठन मंत्री, पंकज जांगिड़ कोषाध्यक्ष, प्रतिभा कंवर, सुवालाल, जय सिंह, पुष्पेंद्र चौहान उपाध्यक्ष, दिलीप मीणा, राजू मीणा ,मुकेश नाई सह मंत्री एवं साधना शेट्टी को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

abtakNewsSikar